फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सब्जी विक्रेताओं के चालान, 50 किग्रा सब्जी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहाटा, इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई
विज्ञापन

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, हटाए रेहड़ी-फड़ी वाले
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। नोटिस के बावजूद शहर के चौहाटा बाजार और इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। एसडीएम सदर मंडी मदन कुमार ने शहर में औचक निरीक्षण कर चौहाटा बाजार व साथ लगते स्थानों पर लगाई गई अवैध रेहड़ी-फड़ी, खुले में सब्जी व फल बेचने वालों तथा दुकानों के बाहर लगाए गए सामान को हटाया तथा उनके चालान किए।
उन्होंने कहा कि सभी विक्रेता अपने निर्धारित स्थानों पर ही रेहड़ी-फड़ी लगाएं। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि वे अपना सामान दुकान के बाहर न रखें ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो । उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद सब्जी और फल विक्रेताओं ने कब्जे नहीं हटाए हैं। जिस कारण प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी है। सोमवार को चार सब्जी और फल विक्रेताओं के चालान काटे गए है। 50 किग्रा. सब्जी और फल भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों के बावजूद यदि नियमों की अवहेलना की गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार होंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्यातिथि
मंडी। उपायुक्त ऋगवेद ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर वर्ष की तरह इस बार भी सेरी मंच पर आयोजित किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार करेंगे । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण किया जायेगा तथा मार्च पास्ट से सलामी लेंगे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें