फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंशल में पीलिए की चपेट में आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। जिले की पटड़ीघाट पंचायत के हंशल गांव में पीलिया का मामला सामने आया है। पीलिया से ग्रस्त 23 वर्षीय युवक को मंडी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। युवक हरियाणा के रोहतक में पढ़ाई करता है। पीलिया युवक ग्रस्त युवक के गांव में स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग की टीम ने दौरा किया है। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम युवक के गांव में डटी हुई है। टीम ने आसपास के गांवों का भी दौरा किया है। जानकारी के अनुसार गत माह 28 दिसंबर को ही वह घर लौटा था और अचानक बीमार पड़ गया। पवन कुमार पुत्र छवि राम 28 दिसंबर को ही घर लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अगले दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। टेस्ट रिपोर्ट में पीलिया के लक्षण पाए जाने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया। जोनल अस्पताल मंडी में जांच के बाद पीलिया ग्रस्त होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने पवन का इलाज शुरू किया। उपचार के बाद सोमवार को ही उसे घर भेज दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारी बलद्वाड़ा को भी रोगी के बारे सूचना दी। विभाग के सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल वर्मा ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। डॉ. अंशुल मोदगिल की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम रोगी की जांच करने के लिए गांव भेजी गई है। रोगी के बिलकुल सही होने तक डॉक्टर का दल गांव में रहेगा। उन्होंने कहा कि रोगी की हालत अब स्थिर है और 24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में है। चिकित्सा विभाग के दल ने आसपास के गांवों का भी दौरा किया है। आईपीएच विभाग की एक टीम सहायक अभियंता कमल कुमार के नेतृत्व में युवक के गांव पहुंची और वहां पेयजल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव में पेयजल के नमूने सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें