फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह इलेवन ने शिवा किक्रेट प्रतियोगिता पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह इलेवन ने 12वीं शिवा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। मंगलवार को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच बल्ह इलेवन और रामनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्ह इलेवन ने 93 रन बनाए। बल्ह की ओर से निशु ने सर्वाधिक 31 और पंकज शर्मा ने 16 रन बनाए। 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर टीम मात्र 57 रन ही बना सकी। इसके चलते बल्ह इलेवन ने यह मुकाबला 36 रनों से जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी मैच निशु और मैन ऑफ दी सीरीज रामनगर टीम के सकुण सैणी को चुना गया। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने कहा कि यह पूरी प्रतियोगिता अनुशासनात्मक तरीके से खेली गई है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। फाइनल मुकाबले के समापन समारोह पर पुलिस उप अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा, युवा संयोजक सुरेश शर्मा, संतोष कपूर, प्रदीप धीमान, नामधारी संगत से पृथी पाल, हरविंद्र, दिनेश कुमार, देवेंद्र शर्मा व नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें