फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी।जिलेभर में व्यवस्थित मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 10 विधानसभा क्षेत्रों के 1091 पोलिंग स्टेशन में मतदान की प्रक्रिया वीरवार को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान 450 पोलिंग स्टेशन की वेब कास्टिंग होगी। इन चुनाव केंद्रों का लाइव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और यू ट्यूब पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनावों में जिला मंडी से चुनावी समर में कूदे 56 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम और वीवी पैट में बंद होगा। जिलेभर में कुल 763001 मतदाता मत डालेंगे। जिसमें सर्विस इलेक्टर 6936 हैं। बल्ह विस क्षेत्र को छोड़कर हर विस क्षेत्र में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिला उपायुक्त और निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने कहा कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1091 बूथ पर मतदान होगा। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए प्रशासन तैयार है। प्रदेश पुलिस के अलावा सैनिक और अर्धसैनिक बल चौकस है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है।

जिला के मतदान केद्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील
विस क्षेत्र मतदान केंद्र संवेदनशील अतिसंवेदनशील
करसोग 103 09 01
सुंदरनगर 101 27 02
नाचन 103 16 02
सराज 126 11 01
दं्रग 122 11 00
जोगिंद्रनगर 127 25 00
धर्मपुर 100 06 05
मंडी 104 11 02
बल्ह 98 11 03
सरकाघाट 107 10 03
-------------------------------------
कुल 1091 137 19
बाक्स
जिले के 137 मतदान केंद्रों में 137 संवेदनशील और 19 अति संवेदनशील हैं। करसोग में कन्या स्कूल मंडी और करसोग कॉलेज, सुंदरनगर में पॉलीटेक्नीकल कॉलेज, नाचन में बासा कॉलेज, सराज में लंबाथाच कॉलेज, द्रंग में नारला कॉलेज, जोगिंद्रनगर में सीसे स्कूल जोगिंद्रनगर, धर्मुपर में धर्मपुर कॉलेज, मंडी में वल्लभ कॉलेज मंडी, सरकाघाट में सरकाघाट कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहीं बल्ह विस क्षेत्र का स्ट्रांग रूम वल्लभ कॉलेज मंडी में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें