फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह हजार आबादी को मिलेगी पर्याप्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को सचिवालय से मंडी जिले के विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए तथा कुछ योजनाओं की ऑनलाइन आधारशिलाएं रखीं। सीएम ने भराडु में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का भी लोकार्पण किया। यह उपकेंद्र क्षेत्र की 13 पंचायतों के 56 गांवों की 18000 की आबादी को लाभान्वित करेगा। टिकरू-रोपड़ी सड़क पर टिकरू में राणा खड्ड पर 98 लाख रुपये से निर्मित पुल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने भराडु में जलापूर्ति योजना राणा रोपा के लिए स्रोत के संवर्धन का भी लोकार्पण किया, जिस पर 1.35 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। यह योजना 3 पंचायतों की 17 बस्तियों के 5000 लोगों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन

बस्सी स्कूल को मिलेगा 3.72 करोड़ का भवन
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) जोगिंद्रनगर में 94.63 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान प्रयोगशाला भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में 3.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन की आधारशिलाएं भी रखीं।
स्टोरी टू
*********
एमएससी, एमडी और पीएचडी छात्रों को मिलेगी बेहतर अनुसंधान सुविधा
पांच करोड़ की लागत से बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सीएम वीरभद्र सिंह ने भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान में द्रव्यगुण तथा औषधीय पौधों के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया। इस पर 05 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। केंद्र बीएएमएस तथा बीफार्मा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा तथा क्रियाशील दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करेगा। परियोजना के तहत राष्ट्रीय वनस्पति संग्रह तथा ट्रांस-हिमालयन पौधों के संग्रहालय को भी पोषित करेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने शनान में आयुर्वेदिक फार्मेसी के छात्रावास (छात्रा) का भी लोकार्पण किया, जिस पर 1.87 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

16.10 करोड़ से बना मिनी सचिवालय
मुख्यमंत्री ने जोगिंद्रनगर में 16.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रशासनिक खंड (मिनी सचिवालय) भवन का भी लोकार्पण किया। इसमें एक ही भवन में विभिन्न विभागों के काम हो सकेंगे। स्थानीय लोगों को इससे राहत भी मिलेगी।
माउंट मौर्य स्कूल भवन का लोकार्पण
सीएम ने झलवाहण में माउंट मौर्य स्कूल भवन के लोकार्पण के अलावा इस पाठशाला के भवन के द्वितीय चरण की आधारशिला रखी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा एजेवी प्रसाद, निदेशक उच्च शिक्षा बीए बिंटा, ओएसडी आयुर्वेद दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
स्टोरी थ्री
परिवहन निगम का डिपो खोलने की रखेंगे मांग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ ही प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ठाकुर ने बस्सी में उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में जोगिंद्रनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 118 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जोंगिंद्रनगर में परिवहन निगम का डिपो खोलना, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का डिपो और मंडल कार्यालय, डोहग स्थित आईटीआई को पोलिटेक्निक बनाना, गुम्मा में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलना और बस्सी की बंद पड़ी विद्युत विभाग की डिस्पेंसरी को चालू करना सहित क्षेत्र की अनेक सड़कों के कार्य पूरे करवाने जैसी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल थीं, जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर उन्हें स्वीकृत करवाना था। लेकिन, अब इन सब मांगों को मुख्यमंत्री से शिमला में मिलकर उन्हें स्वीकृत करवाया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक केशव नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर सहित सागर सिंह, विमला चौहान, राजेंद्र चौबघान, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्षद अजय धरवाल, ममता कपूर, निर्मला देवी, रमन बहल और जगजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें