फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 404 ने दी सिविल सेवा परीक्षा

विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंडी कालेज में आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देकर बाहर आते परीक
विज्ञापन
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन जिला मुख्यालय में किया। परीक्षा जिले के तीन केंद्रों में करवाई गई। इसमें बाॅय स्कूल मंडी, वल्लभ कॉलेज मंडी तथा कन्या स्कूल मंडी शामिल हैं। परीक्षा दो सत्रों में ली गई।
विज्ञापन

प्रथम सत्र प्रातः 9.30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा में कुल 576 परीक्षार्थियों को भाग लेना था जिसमें से प्रथम सत्र में 404 परीक्षार्थियों ने भाग लिया और 172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में 405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें