फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नए पर्ची काउंटर की जानकारी के अभाव में पुराने में लग रहीं लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल में ढाई लाख की लागत से बनाया गया है नया पर्ची काउंटर
विज्ञापन



सुबह नौ बजे से डेढ़ बजे तक बनाई जाती है पर्ची
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के नए पर्ची काउंटर के बारे में मरीजाें को जानकारी न होने से काउंटर पर कम पर्ची बन रही है। अस्पताल प्रबंधन ने पुराने पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ कम करने के लिए करीब ढाई लाख की राशि से अतिरिक्त पर्ची काउंटर तैयार करवाया है। पर्ची काउंटर की जानकारी न होने चलते अभी भी मरीज पुराने पर्ची काउंटर पर लंबी कतारों में लग रहे हैं। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने में समय लग रहा है।
जोनल अस्पताल मंडी के मुख्य गेट के अंदर पर्ची के दो काउंटरों सहित एक कैश काउंटर चल रहा है। यहां सुबह नौ बजे से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ओपीडी, टेस्ट करवाने और रिपोर्ट लेने में ही मरीजों का पूरा दिन निकल जाता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों और समाजसेवी संगठनों की मांग पर अस्पताल प्रबंधन ने कायाकल्प योजना के तहत कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर के समीप अतिरिक्त पर्ची काउंटर का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन

यहां सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पर्ची बन रही है। इस काउंटर की जानकारी न होने से यहां मरीज कम आ रहे हैं। पुरानी मंडी निवासी गोपाल सिंह, राधा देवी, दुदर से पुष्पराज, कोटली से रुकमणि, ब्रेस्ती देवी, बिजणी से कमल कुमार आदि मरीजों ने बताया कि अस्पताल में खुले नए पर्ची काउंटर के बारे उन्हें जानकारी नहीं है। सुबह 10 बजे से पर्ची बनवाने के लिए पुराने काउंटर पर खड़े थे। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद पर्ची बन पाई।
विज्ञापन


...
अतिरिक्त पर्ची काउंटर को पहले ट्रायल के तौर पर शुरू किया था। मरीजों की भीड़ को देखते हुए अब इसे नियमित कर दोपहर डेढ़ बजे तक पर्ची बनाई जा रही है। धीरे-धीरे लोगों को नए काउंटर के बारे में जानकारी होने पर यह नियमित रूप से काम करेगा।
-डॉ. धर्म सिंह वर्मा, एसएम, जोनल अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें