उपभोक्ताओं का मिल रहा पूरा सहयोग, प्रीपेड मीटर के लिए बाध्यता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के विद्युत बोर्ड सब डिविजन-एक में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी है। अब तक करीब 4 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बोर्ड ने कुल 19 हजार मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत 15 हजार मीटर और स्थापित किए जाने हैं।
बोर्ड के अनुसार उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रीपेड या पोस्टपेड विकल्प चुन सकते हैं। बोर्ड की टीमें घरों और प्रतिष्ठानों में पहुंचकर पुराने मीटर बदल रही हैं। सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान लगातार जारी है।