फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में 40 महिलाएं ले रहीं आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण

Thu, 27 Mar 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर में आत्मनिर्भर बनने के लिए पांच वर्ष की योजना तैयार करती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत हाल धर्मपुर में 13 पंचायतों की 40 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्षेत्रीय समन्वयक कमलेश गुलेरिया महिलाओं को स्वावलंबन के गुर सिखा रही हैं। इस दौरान महिलाएं आगामी पांच वर्षों का कार्ययोजना तैयार कर रही हैं, जिसमें वे अपनी योजनाओं को पूरा कर आत्मनिर्भर बनने पर फोकस करेंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में महिलाओं ने चार्ट के माध्यम से अपनी योजनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 13 पंचायतों के 16 ग्राम संगठन व समूहों ने भाग लिया। कमलेश गुलेरिया ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है ताकि वे अपनी आजीविका स्वयं कमा सकें। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से कई महिलाएं पहले ही आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
इस मौके पर समूह प्रधान सोमा देवी, सचिव सपना देवी, ऑडिटर तारा देवी, पूनम कुमारी, आईसीआरपी रीना कुमारी, पूनम कुमारी, मीना कुमारी, एफएलसीआरपी पूजा देवी समेत अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें