फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिवांश पलौहटा की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 27 Mar 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में कबड्डी की विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ। -संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर जवाहर पार्क में पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पलौहटा-बी ने स्टेट हॉस्टल बिलासपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शिवांश पलौहटा ने खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर को हराया। फाइनल मुकाबले में शिवांश पलौहटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पलौहटा-बी को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सुंदरनगर राजबीर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें