फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर-टिक्कन में 39 इंतकाल मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजस्व विभाग के निर्देशानुसार पधर और टिक्कन में राजस्व अदालतों का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार पद्धर विकास ने बताया कि मुख्य राजस्व सचिव के आदेशों पर इन लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों के लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा करना रहा।
विज्ञापन

पधर तहसील में आयोजित लोक अदालत में कुल 26 इंतकाल के मामले प्रस्तुत हुए, जिनका मौके पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर तकसीम के 6 मामले और निशानदेही के 3 मामले संबंधित थे, जिन्हें तत्काल सुलझाया गया। वहीं उप-तहसील टिक्कन में आयोजित लोक अदालत में इंतकाल के कुल 13 मामले आए, जिनका मौके पर निपटारा किया गया। इस तरह दोनों जगह इंतकाल के 39 मामले निपटाए गए। नायब तहसीलदार पधर विकास ने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से जनता को त्वरित राजस्व न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें