फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर उपमंडल के 36 परिवार हुए प्रभावित

विज्ञापन
थुनाग में तबाही के निशान, जिन्हें देखकर हर कोई सिहर जा रहा है। स्त्रोत - जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर के प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रभावितों को अब तक सात लाख की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। प्रशासन की ओर से लगभग 350 तिरपाल, 45 कंबल और 75 राशन किट बांटी गई हैं। प्राकृतिक आपदा से उपमंडल गोहर के लगभग 36 परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बाधित हुई विद्युत व्यवस्था को अधिकतर क्षेत्रों में बहाल कर लिया गया है। लगभग 144 ट्रांसफार्मर बंद हुए थे, जिनमें से 74 को पुनः ठीक कर विद्युत व्यवस्था को बहाल कर लिया गया है। पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। क्षेत्र में 40 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं जबकि 16 को बहाल कर दिया गया है।
अवरुद्ध सड़कों में से तीन मुख्य सड़कों को आवाजाही के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। 5 अन्य सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी दिन रात कार्य कर रही है। उधर, कार्यवाहक एसडीएम गोहर स्मृतिका नेगी ने बताया कि शेष सड़कों को बहाल कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभाग प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें