फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी मंडी मंडल की 36 बसें फंसी, 301 रूट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी मंडल की शनिवार को दिन में 36 बसें विभिन्न जगहों पर फंस गईं। सड़कों के बाधित होने से छह डिपो मंडी, कुल्लू, धर्मपुर, सरकाघाट, केलांग और सुंदरनगर के 301 रूट प्रभावित हुए। इससे एचआरटीसी मंडी मंडल को दिन में 14.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंडी डिपो की शनिवार को 13 बसें कई जगह फंसी रहीं। इससे 39 रूट भी प्रभावित हुए। कुल्लू डिपो की सबसे ज्यादा 15 बसें फंसी और 142 रूट प्रभावित हुए। सुंदरनगर डिपो की एक बस जबकि 33 रूट, सरकाघाट की एक बस और 15 रूट, केलांग की पांच और 48 रूट प्रभावित हुए। धर्मपुर डिपो की एक बस और 20 रूट दिन में प्रभावित रहे।
धर्मपुर डिपो की बस बेरी, सरकाघाट की भ्राता और सुंदरनगर डिपो की बस सेगल में फंस गई है। मंडी डिपो की अधिकतर बसें सराज क्षेत्र में फंसी हुई हैं। एचआरटीसी मंडी मंडल के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लगातार रूट प्रभावित हो रहे हैं। इससे निगम को लगातार रोजाना 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें