वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते सदर विधायक अनिल शर्मा व अधिक
मंडी। मंडी कॉलेज के निर्माणाधीन भवन को 3.50 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। इसमें 40 लाख रुपये जारी हो गए जिससे कार्य रफ्तार पकड़ेेगा।वीरवार को सदर के विधायक अनिल शर्मा ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। छह से सात महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बजट का प्रावधान न होने से तीन-चार महीने से काम की रफ्तार में कमी आई है।
बीते वीरवार को ही इस भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर हो गए थे। उन्हाेंने बताया कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस भवन के लिए करीब 26 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन फेब्रिकेशन पर खर्चा बढ़ने के कारण इसकी लागत बढ़ गई। करीब 42 करोड़ रुपये तक लागत पहुंच गई।
बीते साल सीएम से मिलकर इस भवन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया था। अब फंड की समस्या खत्म हो गई, तो कार्य तेज रफ्तार से चलेगा।
रघुनाथ का पधर जा सकता है इंडोर स्टेडियम
विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि छोटा पड्डल में इंडोर स्टेडियम की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए रघुनाथ का पधर में भी जमीन उपलब्ध करवाई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर 1.45 करोड़ रुपये से 12 बीघा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी। सीएम ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि यह हो जाता है, तो इंडोर हॉल छोटा पड्डल के बजाय रघुनाथ पधर में बन सकता है। वहीं, छोटा मैदान को खेल या रिक्रेशन सेंटर के लिए विकसित किया जा सकता है, ताकि यहां आउटडोर खेल हो सकें।