फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना मंजूरी रेहड़ी-फड़ी लगाने पर सामान किया जब्त

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर में रेहड़ी फड़ी वालों का सामान जब्त करती नगर निगम की टीम। 
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में सड़क किनारे बिना मंजूरी रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों का नगर निगम के अतिक्रमण नियंत्रण दल ने सामान जब्त कर उसे कार्यालय में जमा करवाया है। इन लोगों को शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में तलब किया गया है। शहर के चौहटा से लेकर बस अड्डे तक नगर निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई कर रहे सतीश गुलेरिया ने बताया कि नगर निगम के आयुक्त के निर्देश पर चौहटा समेत विभिन्न स्थानों पर वीरवार को कार्रवाई की गई है। सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने से पैदल चलने वाले लोगों के आवागमन में अवरोध पैदा हो रहा था। इन लोगों को पहले भी कई बार सामान उठाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन यह लोग बार-बार सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें