फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग

Wed, 01 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नववर्ष के पहले दिन जिला मुख्यालय समेत बल्ह और सुंदरनगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। साल के पहले दिन लोग अपने परिवार के साथ देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। मंडी शहर के भूतनाथ मंदिर, टारना मंदिर, काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन

बल्ह घाटी के हटगढ़ स्थित माता हाटेश्वरी मंदिर और राजगढ़ स्थित कोयला माता मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। हाटेश्वरी माता मंदिर में दर्शन करने आईं जागृति शर्मा, आकृति, और सानू ने बताया कि वे समय-समय पर मंदिर आती हैं, लेकिन नव वर्ष के पहले दिन माता के दर्शन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करने से मन को शांति मिलती है और आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
शहर के भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची अर्चना, सान्या और दीपक ने कहा कि वे अपने माता-पिता के साथ मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए आए हैं।
नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए शहरभर में पटाखे फोड़े गए और रातभर आतिशबाजी का आनंद लिया गया। इधर, कुल्लू-मनाली में नव वर्ष का जश्न मनाने के बाद बुधवार को मनाली कीरतपुर फोरलेन पर वाहनों की भारी भीड़ देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें