फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुल्लू-मनाली के लिए दो दिन में मंडी से गुजरे 33,500 वाहन

Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नववर्ष के आगमन पर 30 और 31 दिसंबर को दो दिन में 33,500 वाहन मंडी-पंडोह और औट से होकर कुल्लू-मनाली की तरफ रवाना हुए। बारिश के बाद खतरनाक बनी सड़क पर मंडी से औट तक पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। कड़ाके की ठंड में 60 से अधिक जवान हाईवे पर तैनात रहे।
विज्ञापन

एक दम बढ़ी वाहनों की संख्या के चलते कई जगह जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर जाम को कम करते हुए यातायात को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया। इस दौरान तेज गति से चल रहे पर्यटक वाहनों को रोककर उनसे यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह भी किया गया। मंडी से पंडोह तक कई जगह पर्यटक हाईवे पर भी मस्ती करते नजर आए।
नव वर्ष पर वाहनों की संख्या को देखते हुए जगह-जगह नाके लगाए गए थे। विशेष पुलिस दल तैनात किया था। पूरे एक सप्ताह में 46,000 वाहन यहां से होकर गुजरे। मगर 30-31 दिसंबर को 33,500 वाहन दो दिन में मंडी से होकर कुल्लू-मनाली की तरफ रवाना हुए। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गश्त कर खदेड़े हुड़दंगी
नववर्ष की पूर्व संध्या अवसर पर हुड़दंगियों के सक्रिय होेने की आशंका पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। गश्त के दौरान कांगणीधार समेत अन्य जगहों से पुलिस ने हुड़दंगी खदेड़े। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस रातभर मुस्तैद रही।


जिला में दो दिन में मंडी से कुल्लू मनाली की तरफ 33500 वाहन रवाना हुए। बारिश के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया था। कई जगह सिंगल लाइन होने से जाम की स्थिति बनी लेकिन जवानों ने कुशलतापूर्वक इसे नियंत्रित किया।
विज्ञापन

-सागर चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें