फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले में 33 सड़कें अभी बंद, बहाली कार्य में टीमें मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तक 64 मार्ग थे बाधित, दिनभर चले बहाली कार्यों से मिली राहत
विज्ञापन

बिजली और पेयजल सेवाएं सामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बारिश के बीच मंडी जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। दिनभर चले बहाली कार्यों के बाद बुधवार शाम चार बजे तक जिले में बंद सड़कों की संख्या घटकर 33 रह गई। सुबह 10 बजे तक 64 सड़कें बंद थीं लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों की सक्रियता से 31 मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया। हालांकि सराज, थलौट और पधर क्षेत्र में लोगों को अब भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 21 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। थलौट में सात, पधर में तीन तथा सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में एक-एक सड़क अभी भी बाधित है। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर यातायात सामान्य बना हुआ है। जिले में फिलहाल एक प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) और 32 ग्रामीण सड़कें ही बंद हैं।
विज्ञापन

सुबह बंद हुआ मंडी-कोटली-धर्मपुर मार्ग (एनएच-003) के रोपड़ी नाला क्षेत्र का हिस्सा भी शाम तक यातायात के लिए खोल दिया गया। वहीं सुबह जोगिंद्रनगर और धर्मपुर उपमंडलों में प्रभावित आठ बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) भी बहाल कर दिए गए हैं। जिले में किसी भी पेयजल योजना के प्रभावित होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि शेष बंद सड़कों को जल्द खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें