फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से 32 सड़कें बंद, दिनभर में 7 सड़कें बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10 बजे तक 39 सड़कें थीं बंद, शाम चार बजे तक घटकर 32 रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बारिश के बीच मंडी जिले में सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि विभागीय प्रयासों से सात सड़कों को बहाल कर दिया गया है। मंगलवार शाम चार बजे जिला आपदा आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 32 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। सुबह 10 बजे तक इनकी संख्या 39 थी।
सबसे अधिक नौ सड़कें धर्मपुर मंडल में बंद हैं। इसके अलावा सराज में 13, सुंदरनगर में एक, गोहर में एक, जोगिंद्रनगर में एक, पधर में चार और सरकाघाट में तीन सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों में कोई राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग शामिल नहीं है। तीन प्रमुख जिला सड़कें (एमडीआर) और 29 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जिले में बिजली आपूर्ति पर बारिश का असर नहीं पड़ा है। किसी भी वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के बाधित होने की सूचना नहीं है। इसी तरह जिले की पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी सामान्य चल रही हैं और किसी योजना के बाधित होने की सूचना नहीं है। उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें सड़क कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें