फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज कॉलेज में 261 लोगों ने लिया नशा विरोधी संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा मकसद
विज्ञापन

थुनाग (मंडी)। नशा मुक्त भारत अभियान के छठे वर्ष पर राजकीय महाविद्यालय सराज स्थित लंबाथाच में नशा विरोधी राष्ट्रीय संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में 158 छात्राओं, 76 छात्रों, नौ शिक्षकों और 18 गैर-शिक्षक कर्मचारियों समेत कुल 261 लोगों ने नशा विरोधी राष्ट्रीय संकल्प लिया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन संकल्प लेने, सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने और सहायता संख्या 14446 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जया कुमारी ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें