फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पंचायतों को बल्ह तहसील में मिलाने की मांग पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों को बल्ह तहसील में
विज्ञापन

मिलाने की मांग पर विवाद
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण की दो टूक, मांग पर मुहर लगी तो सड़कों पर उतरेंगे
भाजपा की मांग पर सरकार को चेताया, बोेले, खत्म हो जाएगा रिवालसर उपतहसील का अस्तित्व अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर (मंडी)। पांच पंचायतों को रिवालसर उपतहसील से काटकर बल्ह तहसील में मिलाने की मांग पर विवाद हो गया है। लोगों ने मांग को अनुचित ठहराते हुए प्रदेश सरकार से इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डालने की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इस मांग पर मुहर लगाती है तो विशाल आंदोलन होगा। लोग सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में बल्ह भाजपा मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने सीएम के समक्ष यह मांग रखी थी। वहीं क्षेत्र की जनता ने सरकार से उपतहसील रिवालसर से छेड़खानी न करने की अपील की है। ग्रामीणों में पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष बल्ह पवन ठाकुर, नगर पंचायत रिवालसर के पार्षद सागर, कमल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बरस्वान प्रेम सागर, रियूर पंचायत के उपप्रधान नील कमल, पूर्व बीडीसी सदस्य चमन लाल, पूर्व प्रधान दूसरा खाबू यादविंद्र, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सिद्धयानी, पवन शर्मा, रिवालसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान किशन ठाकुर, समलौंन पंचायत के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, पूर्व पार्षद विजय कुमार के अलावा दामोदर दास, अजय, मुलख राज, चमन लाल, उमेश शर्मा, नंद लाल, नरेश शर्मा आदि का कहना है अगर ऐसा हुआ तो जनता की मांग पर बनाई गई रिवालसर उपतहसील का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। क्योंकि दो कानूनगो सर्कल को मिला कर बनाई गई उपतहसील से एक कानूनगो सर्कल कम हो जाएगा । इसके चलते रिवालसर उपतहसील में एक कानूननगो सर्कल रहने से उप तहसील का क्षेत्र घटने से रिवालसर उपतहसील खुद ही अपना वजूद खो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें