फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटगली के पास लुढ़की कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत कोटगली के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज करसोग में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को कोटगली के पास करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। इस कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। यह सभी कोटलू से किरनू जा रहे थे। अचानक कोटगली के पास कार अनियंत्रित होकर लुढ़क गई और इसमें सवार पन्नालाल (33) पुत्र अनंत राम निवासी शाला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त हेतराम को करसोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। यशवंत, ठाकुर सेन और अजय को प्राथमिक उपचार के लिए करसोग अस्पताल लाया गया, जहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी करसोग आरके राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें