फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी पधर टीम ने जीती स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरला (मंडी)। एबीवीपी इकाई पधर की ओर से हरड़गलू खेल मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एबीवीपी पधर ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में पच्चीस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को पहला सेमीफाइनल रॉयल चैलेंजर सीह और बाबा क्लब पधर के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा क्लब ने आठ ओवर में नौ विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर सीह आठ ओवर में पच्चीस रन पर ही सिमट गई। दूसरा सेमीफाइनल किंग क्लब पधर और एबीवीपी पधर के बीच खेला गया। किंग क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 40 रन बनाए। 41 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एबीवीपी ने यह लक्ष्य मात्र दो ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इसके बाद बाबा क्लब पधर और एबीवीपी पधर के बीच फाइनल मैच खेला गया। एबीवीपी ने टॉस जीतकर दस ओवर में नौ विकेट खोकर 78 रन बनाए। 79 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा क्लब पधर की टीम दस ओवर में महज 63 रन ही बना सकी। इसके चलते एबीवीपी ने यह मुकाबला 16 रन से जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक द्रुपद मेहता और संत राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 51 सौ रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता अरुण ठाकुर, अमन चावला और सुभाष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें