फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्प्रेई में स्टील ट्रस फुटब्रिज के लिए 30 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। स्प्रेई में 90 मीटर लंबे स्टील ट्रस फुटब्रिज के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद बजट मिलने के साथ फिर सुरक्षित सफर की उम्मीद ग्रामीणों को जगी है। प्रकाशित खबर के बाद शासन और प्रशासन हरकत में आए। अब ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी। स्प्रेई में 2023 में ब्यास में आई बाढ़ के कारण पुल बह गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल 42 लाख रुपये के अनुमानित खर्च से बनने वाले इस पुल के लिए प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई है। यह पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही की समस्या से निजात मिलेगी। बिना बजट विभाग के हाथ खड़े थे। ग्रामीणों की इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया गया था। इसके बाद ही बजट स्वीकृत हुआ है। इससे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। इससे पहले बजट स्वीकृति के लिए ग्रामीण कई चक्कर काट चुके लेकिन मामला कागजों में ही उलझा रहा।
स्थानीय निवासी उदयनंद ठाकुर, जगदीश सकलानी, दीप कुमार, बंसी पठानी, बलदेव करवाल, कल्पना और निशा ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और डीसी मंडी अपूर्व देवगन का आभार जताया। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। मौजूदा समय में लोग ड्रम से तैयार की गई किश्ती के सहारे ही सफर करने को मजबूर हैं। कई लोग पंडोह में किराये के कमरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल उनके लिए जीवनरेखा साबित होगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मेकेनिकल विंग के अधिशासी अभियंता जीएल ठाकुर ने बताया कि डीसी मंडी की ओर से फोन के माध्यम से सूचना दी गई है कि 30 लाख रुपये स्प्रेई फुट ब्रिज के लिए स्वीकृति कर दिए गए हैं। आधिकारिक पत्र का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें