फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले के 2670 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत हमीरपुर में 2670 युवाओं को अल्प अवधि के निशुल्क कौशल विकास कोर्स करवाए जाएंगे। इसके लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के दसवीं और बारहवीं पास इच्छुक युवाओं की पहचान की जाएगी। एडीसी अभिषेक गर्ग ने वीरवार को हमीर भवन में जिला कौशल समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को इसके निर्देश दिए। एडीसी ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन), शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, उद्योग और अन्य संबंधित विभागों को जरूरतमंद एवं इच्छुक युवाओं की पहचान कर प्रशिक्षण से जोड़ने को कहा। जिले में पांच चयनित क्षेत्रों में प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 1080 युवाओं को दो से पांच माह और 1590 युवाओं को दो से पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर योग वेलनेस ट्रेनर, होम मैनेजमेंट एंड केयर गिवर, ग्रीन एनर्जी (सोलर) सुपरवाइजर, नेचर गाइड, असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, गेस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव, पर्यटन एवं आतिथ्य, पर्यावरण विज्ञान और स्ट्रीट फूड से जुड़े कोर्स चिह्नित किए गए हैं। प्रशिक्षण आईटीआई, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, होटल प्रबंधन संस्थान और अन्य सरकारी संस्थानों में करवाया जाएगा। बैठक में एचपीकेवीएन की जिला समन्वयक निशा कटोच ने योजना के लक्ष्य और प्रशिक्षण कोर्सों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें