फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तर पर दमखम दिखाएंगे सीबीएसई स्कूल मंडी के 24 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं की 10 से 13 अक्तूबर तक हमीरपुर में होगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

छात्रों की 16 से 19 अक्तूबर तक चंबा में होंगी प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खेल प्रतिभा के दम पर सीबीएसई स्कूल मंडी के 24 विद्यार्थियों ने अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई है। इनमें 18 छात्र और 6 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल और मंडी जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
स्कूल के डीपीई जितेंद्र यादव ने बताया कि अंडर-19 ताइक्वांडो में स्कूल की 6 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 13 अक्तूबर तक हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित छात्राएं प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-19 वर्ग में विभिन्न खेलों के लिए स्कूल के 18 छात्रों का चयन हुआ है। इनमें हॉकी में सात, फुटबाल में छह, बास्केटबाल में चार और बैडमिंटन में एक खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 19 अक्तूबर तक चंबा में आयोजित होंगी। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है। प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें