फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोपालपुर स्कूल के 23 विद्यार्थी एनसीसी के लिए हुए चयनित

Sun, 05 May 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
गोपालपुर स्कूल में चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में एनसीसी कैडेट की भर्ती उप प्रधानाचार्य रेखा चंदेल की अध्यक्षता में हुई। दो एचपी बटालियन एनसीसी मंडी के नायब सूबेदार विनोद कुमार, हवलदार प्रवीण कुमार और पाठशाला के एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर सुरेश पाल ने एनसीसी कैडेट की भर्ती की। भर्ती में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शारीरिक मापदंड, मानसिक दक्षता, लिखित परीक्षा, मेडिकल फिटनेस और दौड़ आदि के आधार पर कुल 23 एनसीसी कैडेट ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को दो साल का एनसीसी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार के कैंप लगाए जाएंगे। एनसीसी द्वितीय वर्ष में एनसीसी-ए सर्टिफिकेट का टेस्ट होगा, जिसे पास करने पर पुलिस और फौज की भर्ती में 3 से 5 अंक प्रदान किए जाते हैं। सभी कैडेट्स को निशुल्क वर्दी या वर्दी के लिए 3800 रुपये छात्रों के बैंक खाते में एनसीसी की तरफ से डाले जाएगा। एनसीसी के लिए चयन पर उप प्रधानाचार्य रेखा चंदेल, दिलीप ठाकुर, मीना पटेल पटियाल, सुभाष, सुमना, कविता राणा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें