फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चुनावी ड्यूटी पर लगाईं 227 बसें, दो जून तक प्रभावित रहेंगे कई रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अकेले मंडी डिपो की 107 बसें भेजी जाएंगी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगी परेशानी
विज्ञापन


एचआरटीसी ने बस स्टैंड पर चस्पां किया रूट बाधित होने का नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोकसभा चुनाव को लेकर एचआरटीसी के मंडी जिले के चार डिपुओं मंडी, सुंदरनगर, करसोग और धर्मपुर से चुनावी ड्यूटी के लिए करीब 227 बसें भेजी जाएंगी। इनमें 107 बसें अकेले मंडी डिपो की हैं। कुल्लू जिले से 88 बसें चुनाव आयोग की ओर से मांगी गई हैं। इस संबंध में मंडी बस अड्डे पर एचआरटीसी की ओर से बस रूट बाधित होने का नोटिस भी चस्पां कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि 26 मई से 2 जून तक लोकसभा चुनाव के चलते मंडी डिपो के कुछ रूट आंशिक या कुछ पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस वजह से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बसों के अभाव में मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों और टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ेगी। चुनाव आयोग ने कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन तक ले जाने और लाने के लिए एचआरटीसी की बसों की मांग की है। इसके तहत जिले से 227 के करीब बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी जा रही हैं। बसों की कमी के कारण आधे से ज्यादा रूटों पर बसों को नहीं भेजा जा सकेगा। ऐसे में हजारों यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कई ऐसी बसें हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान बसों के खराब होने पर विकल्प के तौर पर रखा गया है। बता दें कि जिले में कई बसों की हालत दयनीय है, जो कहीं पर भी हांफ सकती हैं।
विज्ञापन

लंबी दूरी के रूट नहीं होंगे प्रभावित
निगम प्रबंधन का कहना है कि दो जून से सभी रूटों पर बसों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी, लेकिन तब तक निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। एचआरटीसी के मुताबिक इस दौरान लंबी दूरी के रूट प्रभावित नहीं होंगे। ऐसे में लोगों को चंडीगढ़, दिल्ली और शिमला सहित अन्य दूरी के स्टेशनों पर जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी होगी। ग्रामीण रूटों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उधर, एचआरटीसी मंडी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर मंडी डिपो से 107 बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन



मंडी जिला के चार डिपो से 227 और कुल्लू जिला से 88 बसों की डिमांड चुनाव आयोग ने की है। उनका दावा है कि वैकल्पिक तौर पर बसों की आवाजाही के रूट तय किए हैं। 29 मई से लेकर 1 मई तक चार दिन यात्रियों को बसों को लेकर कोई परेशानी न अए। इसके लिए निगम प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व बसों और लंबी दूरी की बसों को ड्यूटी पर तैनात किया जाना भी सुनिश्चित किया है ताकि यात्रियों को सुविधा मिलती रहे।
-विनोद ठाकुर, डीएम, एचआरटीसी मंडी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें