फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से बने संधोल बस स्टैंड का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में संधोल बस स्टैंड का लंबे इंतजार के बाद शनिवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया। दो करोड़ की लागत से तैयार हुए बस स्टैंड के लोकार्पण से संधोल की वर्षों पुरानी मांग का हल हुआ है। आईपीएच मंत्री का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने युद्ध स्तर पर बस स्टैंड का निर्माण किया। आज इसका लोकार्पण करके सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करना था लेकिन वह नहीं आ पाए। उन्होंने नई बस सेवा संधोल-परवाणू को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने संधोल में 20 लाख की लागत से बनने वाले सेरीकल्चर भवन का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग रेशम कीट के लिए कीटपालकों को हर सुविधा प्रदान करता है। इससे मकान बनाने के लिए एक लाख 70 हजार की राशि भी दी जाती है। इसलिए अधिक से अधिक रेशम कीट पालन करें। उन्होंने उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला परिषद सदस्य कश्मीर सिंह, राजकुमार भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें