फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर क्षेत्र में आठ घंटे बंद रही बिजली, पानी की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आठ घंटे तक बिजली बंद रहने से न केवल गांववासी बल्कि पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। धर्मपुर क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों में शुक्रवार रात्रि को एक बार फिर बिजली गुल हो गई। करीब आठ घंटे बाद ही बिजली बहाल हो सकी। इसके चलते पेयजल योजनाएं हांफ गई, कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को सुबह के काम निपटाने में परेशानी आई। आईपीएच मंत्री की पंचायत के साथ दर्जनभर पंचायतों में शुक्रवार रात तीन बजे मौसम खराब होते ही बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

रात को कर्मचारी बिजली बहाल करने में असमर्थ थे। रात को लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ा। सुबह अधिकारी और कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जुट गए। करीब साढ़े 11 बजे तक बिजली बहाल हो पाई। स्थानीय लोगों धर्मपुर के प्रधान ठाकरदास, भरौरी के विनोद कुमार, तनेहड़ की गुलाबी देवी, ध्वाली की सरोजा देवी, समौड़ के प्रताप सकलानी, बिंगा के अनिल कुमार, बबलू गिरी, चमारू राम, वीरी सिंह, बंसी लाल, करतार सिंह, बुद्धि सिंह, राजकुमार, दलीप कुमार आदि ने सरकार से धर्मपुर में 132 केवी सब स्टेशन खोलने की मांग उठाई है। कहा कि बार-बार जा रही बिजली की समस्या से निजात दिलाई जाए।
.........
सहायक अभियंता विपिन ने कहा कि लाइन में तकनीकी खराबी आई थी, उसे ठीक कर दिया है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 132 केवी सब स्टेशन के लिए उच्चाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जो भी औपचारिकताएं शेष बची हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि इसका कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें