फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर की तमन्ना बनी बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समारोह में विकास खंड द्रंग समिति के अध्यक्ष अविकल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 40 स्कूलों के लगभग 268 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) जोगिंद्रनगर की तमन्ना को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। लड़कों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर को ओवरऑल बेस्ट का खिताब दिया गया। महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर को रनरअप घोषित किया गया। आदर्श राजकीय कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर को लड़कियों के वर्ग में ओवरऑल बेस्ट घोषित किया गया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली रनरअप रही।
विज्ञापन

ट्रिपल जंप में भराड़ू के अभिषेक चौधरी ने प्रथम, जोगिंद्रनगर के रमन बुमरा ने द्वितीय और चुनी लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के प्रवीण ने प्रथम, मंडी के चमन ने द्वितीय व जोगिंद्रनगर के अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के प्रवीण ने प्रथम, मंडी के चमन लाल ने द्वितीय और मटरू के गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी पवन शर्मा, कन्या पाठशाला प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा, शारीरिक शिक्षक मंजीत गोस्वामी, विक्रम ठाकुर एवं अन्य भी उपस्थित रहे।
...
जोगिंद्रनगर का जलवा बरकरार
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर विद्यालय ने अपना पूरा दबदबा बरकरार रखा। पाठशाला प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा के अनुसार पाठशाला की तमन्ना ने तीन हजार और 15 सौ मीटर दौड़ में गोल्ड, अंजना ने 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड, आस्था ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड, ज्योति ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड, ज्योति, तमन्ना, आस्था व अंजना ने 4 गुना 400 मीटर में गोल्ड, आस्था ने 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर, अंजना ने 800 मीटर में सिल्वर, ज्योति ने 100 मीटर में सिल्वर, गंगा ने 3000 मीटर एवं 200 मीटर में सिल्वर और शिल्पा ने 200 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें