फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदान और वाटर गार्ड को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिरमौर के दलित नेता केदार सिंह जिंदान और सरकाघाट के दलित कार्यकर्ता व वाटर गार्ड मान सिंह की मौत के विरोध में दलित शोषण मुक्ति मंच की जोगिंद्रनगर इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान जोगिंद्रनगर बाजार में नारेबाजी की गई। रैली की अगुवाई जोगिंद्रनगर इकाई संयोजक हीरामणि और सह संयोजक शेेर सिंह ने की। इसमें कुशाल भारद्वाज, रविंद्र कुमार, संजय जंवाल, राजन और अन्य माकपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया। एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में 2 घंटे तक धरना दिया गया।

एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। दलित शोषण मुक्ति मंच जोगिंद्रनगर कमेटी ने मांग की है कि केदार सिंह जिंदान के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता, बच्चों को उच्च स्तर की नि:शुल्क शिक्षा सहित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकाघाट में दलित समुदाय से संबंधित वाटर गार्ड मान सिंह की हत्या की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर राकेश कुमार, हरदयाल, कृष्ण चंद, सुरजीत कुमार, रंगीलू राम, भगत राम, राजेंद्र कुमार, करण कुमार, रमेश चंद, पूर्ण चंद, नंदलाल, सुरजीत सिंह, ज्ञान चंद, कृष्णा, सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें