फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में चपेट में आकर दो बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। बुधवार शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जड़ोल के निकट निर्माणाधीन फोरलेन पर भू-स्खलन होने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। भू-स्खलन के दौरान हाईवे से जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर भी पत्थर गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौका पर जेसीबी और पुलिस दल को भेजा। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भू-स्खलन स्थल पर यातायात को व्यवस्थित करवाया। करीब एक घंटे के बाद हाईवे की एक लेन बहाल होने पर वहां जाम में फंसे वाहनों को आगे भेजा गया। पहाड़ी पर भू-स्खलन का कारण बरसात के बाद निकली तेज धूप से मिट्टी फूलना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया करीब एक घंटे के बाद यातायात सुचारू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें