फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 फीस वसूल कर नप ने नहीं दिए डिजिटल लाइसेंस

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंडी। रेहड़ी फड़ी यूनियन ने नगर परिषद मंडी पर आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। शहर के अधिकतर हिस्सों से उन्हें मनमर्जी से नोटिस जारी कर बेदखल किया जा रहा है। कहा कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बिना उन्हें हटा दिया गया। इंदिरा मार्केट, पड्डल, गुरुद्वारा और केनरा बैंक चौक पर से रेहड़ी फड़ी धारकों को बेदखल कर दिया गया है। इसका रेहड़ी फड़ी धारकों ने रविवार को बैठक कर विरोध जताया। कहा कि रेहड़ी फड़ी धारकों के लाइसेंस नवीनीकरण में भी पक्षपात किया जा रहा है। डिजिटल लाइसेंस के लिए नगर परिषद ने 1000 रुपये की फीस वसूल की लेकिन अभी तक उन्हें लाइसेंस जारी नहीं किए गए। बैठक में अन्य मसलों पर भी चर्चा की। रेहड़ी फड़ी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से रेहड़ी फड़ी धारकों को डिजिटल लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि रेहड़ी फड़ी विक्रेताओं से लाइसेंस की फीस 1000 रुपये प्रति व्यक्ति ली गई है। वायदे के अनुसार अब तक 30 से अधिक रेहड़ी फड़ीधारकों को लाइसेंस जारी नहीं किए हैं। नगर परिषद की इस मनमानी से रेहड़ी फड़ी धारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द सभी रेहड़ी फड़ी धारकों को लाइसेंस जारी किए जाए। साथ ही नए रेहड़ी फड़ी धारकों को भी पंजीकरण किया जाए।

विज्ञापन

.
स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट और कोर्ट के निर्देशों की हो रही अवहेलना
रेहड़ी फड़ी धारकों ने कहा कि स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना हो रही है। इससे प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ रोष पनपना शुरू हो गया है। उन्होंने नगर परिषद से अपील की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा रेहड़ी फड़ी विक्रेता संघर्ष को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर पहले भी नगर परिषद को अवगत करवाया गया है। इस अवसर पर सीटू के उपाध्यक्ष परस राम, सचिव दीपक, प्रवीन कुमार, मनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें