फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मां बाप पढ़ाई नहीं कर पाए, लेकिन होनहार बेटे ने चमकाया नाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। किसान परिवार के बेटे मनीष ठाकुर ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में आठवें स्थान पर रहकर अपने माता-पिता और चंबा जिले का नाम रोशन किया है। होनहार मूलत: चंबा के डलहौजी के वासा गांव का निवासी है। पढ़ाई का खर्चा उठा पाने में असमर्थ परिवार का यह होनहार मंडी के धर्मपुर स्थित डा विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। यह संस्था होनहार गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देती है, जिनके सुनहरे भविष्य में पैसा बाधा होता है। मेधावी मनीष अक्तूबर 2017 में आयोजित ‘अमर उजाला’ अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा भी पास कर चुका है। मनीष का कहना है कि वह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहता है। उनके पिता बलदेव राज खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। माता राणो देवी गृहिणी है। दोनों को सूचना स्कूल प्रबंधन की ओर से दी गई। माता-पिता का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण दो बेटों को स्कूल की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। मनीष के दो बड़े भाई विजय ठाकुर और अजय ठाकुर हैं। उन्होंने जमा दो की पढ़ाई की है, लेकिन घर की हालत ठीक न होने के कारण वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए। लेकिन, मनीष का पढ़ने का जज्बा ही उसे आगे लेकर जा रहा है। संस्था के संस्थापक राजकुमार वर्मा, पाठशाला के चेयरमैन डीके शर्मा, प्रधानाचार्य दीक्षा भारद्वाज ने पाठशाला के स्टाफ और बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक बनेगा सानिध्य
करसोग (मंडी)। टॉप टेन में शामिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग के छात्र सानिध्य ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उसने परीक्षा में 700 में से 681 अंक प्राप्त किए हैं। इसके पिता विजय कुमार बीएसएनएल टेलीकॉम में एसडीओ और माता अध्यापिका हैं। सानिध्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि वह एक वैज्ञानिक बनेगा और आईआईटी में सेवाएं प्रदान करेगा। छात्र की माता सुंदरलता का कहना है कि सानिध्य को पेपर के समय में पीलिया हो गया था। बावजूद इसके सानिध्य ने हार नहीं मानी और परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें