फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन तीन व्यापारियों ने भरे परचे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। व्यापार मंडल मंडी की चुनावी जंग के लिए मैदान सज चुका है। प्रधान और महासचिव पद के 29 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावों के लिए कुल आठ व्यापारी मैदान में उतरे हैं। नामांकन के अंतिम दिन कुल तीन व्यापारियों ने परचे भरे हैं। प्रधान पद के लिए पूर्व कार्यकारिणी के महासचिव राजा महेंद्रु और तिलक राज शर्मा तथा महासचिव पद के लिए अशोक शर्मा ने परचा भरा है। नामांकन वापसी बुधवार को होगी। जिससे मुकाबले तय हो जाएंगे। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में महज एक महिला व्यापारी मैदान में उतरी है। जबकि, सात अन्य व्यापारी पुरुष हैं। हालांकि, नामांकन वापसी के बाद यह तय हो जाएगा कि मुकाबले तिकोने, चौकोने होंगे अथवा सीधी टक्कर होगी। प्रत्याशियों ने समर्थन जुटाने के लिए ट्रेड और एसोसिएशनों का सहयोग लेने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। वहीं, दुकान में जाकर भी व्यापारी समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। पूर्व कार्यकारिणी से 22 वर्षों से व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे राजा महेंद्रु ही मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


इन व्यापारियों ने किया नामांकन दायर
प्रधान पद के लिए इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लक्ष्मेंद्र गुलेरिया, सुधीर कपूर, राजा महेंद्रु, तिलकराज शर्मा और महासचिव पद के लिए सरिता हांडा, हितेश विष्ट और प्रशांत बहल और हितेश बिष्ट मैदान में हैं।

शहर में 1125 व्यापारी पंजीकृत, मंगलवार को 61 का पंजीकरण
नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को पंजीकरण भी 12 बजे तक खुला रहा। पूर्व कार्यकारिणी से बिफरे कुछ व्यापारियों ने पंजीकरण को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके चलते नामांकन के अंतिम दिन पंजीकरण भी हुआ। पंजीकरण चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारियों के पास 61 व्यापारियों ने पंजीकरण करवाया है। कुल पंजीकृत व्यापारियों की संख्या अब 1125 पहुंच गई है। व्यापारी आशुतोष पाल, अजीत कपूर, धर्मपाल गुप्ता को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिकतर व्यापारियों का पंजीकरण कर लिया गया है। महज रेहड़ी फड़ी धारकों का पंजीकरण नहीं हुआ है। जो व्यापारी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं उनका पंजीकरण 30 अप्रैल के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें