चित्रकला में अंजना और सिमरन प्रथम स्थान पर
भाषण प्रतियोगिता में शालिनी ने मारी बाजी
चुक्कू और कटिंडी स्कूल में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुक्कू में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण में सुभाष सदन की शालिनी प्रथम, कल्पना सदन की शिवानी चावला द्वितीय और विवेकानंद सदन की प्रोमिला तीसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की अंजना प्रथम, कल्पना सदन की प्रियंका दूसरे और विवेकानंद सदन का विशाल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि कनिष्ठ वर्ग में विवेकानंद सदन की सिमरन प्रथम, कल्पना सदन की मोनिका दूसरे और सुभाष सदन की ज्योति तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हैंडवाश करने के तौर तरीके भी बताए। टीजीटी नॉन मेडिकल शांता देवी ने स्वच्छता बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में शपथ भी दिलाई गई। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटिंडी के विद्यार्थियों ने भी 100 दिन स्वच्छता के तहत स्कूल और बाजार की साफ-सफाई कर स्वच्छता की मिसाल पेश की। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने कटिंडी बाजार में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं कटिंडी बाजार में नालियों ओर गलियों की सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिंडी पंचायत के प्रधान मनोहर लाल ठाकुर और स्कूल की प्रधानाचार्य कामिनी कपूर ने की। पंचायत प्रधान मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बारे प्रेरित किया। इस दौरान प्रवक्ता इंद्र सिंह, सपना, रेखा, डीपी अनिल पठानिया, पीटीआई जीवन सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।