सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन शुरू
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2018 की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के इच्छुक गायकों के स्वर परीक्षण शुरू हो गए हैं। इस बार यह परीक्षण डाइट मंडी में लिए जा रहे हैं। पहले दिन सुंदरनगर, करसोग और सरकाघाट के लगभग 70 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। उपायुक्त मंडी और सांस्कृतिक उपसमिति के संयोजक के निर्देशानुसार इस बार एक कलाकार एक ही ग्रुप में भाग ले सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि 8 फरवरी को सदर मंडी उपमंडल, 9 फरवरी को बल्ह, गोहर तथा सिराज और 10 फरवरी को जोगिंद्रनगर, पधर, द्रंग, तथा धर्मपुर उपमंडल से संबंधित गायकों के स्वर परीक्षण होंगे। उन्होंने कहा कि स्वर परीक्षण के लिए लोक कला और संगीत में परंपरागत योग्य और अनुभवी चयनकर्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी।