फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में मनाया दोस्ती सप्ताह का अंतिम दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने एसपी को बांधे फ्रेंडशिप बैंड
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दोस्ती सप्ताह आयोजित
डीएसपी और अन्य अधिकारियों को बांधे बैंड
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
चाइल्ड लाइन मंडी ने दोस्ती सप्ताह का अंतिम दिवस जिला पुलिस अधीक्षक जिला मंडी के साथ मनाया। केंद्रीय समन्वयक चाइल्ड लाइन मंडी हुकम चंद ने पुलिस अधीक्षक को बताया की चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह एक राष्ट्रीय स्तर का बाल अधिकार जागरुकता अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में बाल अधिकारों के प्रति विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करना है।
विज्ञापन

इसके साथ साथ केंद्रीय समन्वयक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चाइल्ड लाइन के बारे में बताया। इस अवसर पर मंडी के छात्र तथा छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी, हितेश लखनपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं बाल मंडी के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को भी दोस्ती बैंड बांधे। इस उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक मंडी ने चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। पुलिस बच्चों से संबंधित मामलों को भी अन्य मामलों की तरह गंभीरता से लेती है। चाइल्ड लाइन को विश्वास दिलाया की पुलिस चाइल्ड लाइन का हर संभव सहयोग करेगी। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक मंडी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय समन्वयक चाइल्ड लाइन मंडी हुक्म चंद परामर्शदात्री, रीता देवी, टीम सदस्य सतीश कुमार, रणजीत कुमार, सविता देवी, रक्षा देवी एवं अच्छर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें