फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के सामने भतीजे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राह चलता आम आदमी भी अब लुटेरों के निशाने पर है। ऐसा ही वाकया सरकाघाट पुलिस थाने के तहत पेश आया है। डबरोग मंदिर के पास चाचा के सामने भतीजे का कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। लेकिन जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो युवक को लूनापानी में फेेंक कर शातिर रफूचक्कर हो गए। पुलिस शातिरों तक नहीं पहुंच पाई है। मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायतकर्ता रूप चंद निवासी गांव और डाकघर सुरजपुरवारी तहसील सरकाघाट ने दर्ज शिकायत में कहा कि रविवार शाम करीब छह बजे अपने भतीजे राकेश कुमार के साथ डबरोग में मंदिर के पास खड़ा था। उसी समय एक कार इनके पास आकर रुकी कार नवाही की तरफ से आई। तभी गाड़ी सवार बदमाश उसके भतीजे राकेश कुमार को अपहरण करके गाड़ी में सरकाघाट की तरफ ले गए। लेकिन जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो शातिर उसे लूनापानी में फेंककर फरार हो गए।
उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपहृत लड़के को लूनापानी से बरामद किया गया है। उन्होंने माना कि लूट के मकसद से उसका अपहरण हुआ है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, लड़के की दादी नैणा देवी ने कहा कि उनका पोता सही सलामत घर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें