फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत बीयर की 207 पेटियां पकड़ीं

Wed, 24 Jul 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के सौली खड्ड के समीप पंजाब से अवैध रूप से लाई गई बीयर से भरा टैंपाे के साथ अ​धिकारी। स्त्र
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने नाके के दौरान पकड़ा टेंपो, कुल्लू ले जाई जा रही थी खेप
विज्ञापन

चालक को पुलिस के हवाले किया, बीयर भी जब्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात को नाकाबंदी कर पंजाब से अवैध रूप से लाई जा रही बीयर खेप बरामद की है। विभागीय टीम ने बीयर से भरे एक टेंपो को पकड़ा है। इसमें करीब 207 पेटियां पंजाब में बिकने के लिए अधिकृत मार्का वाली बीयर मौजूद थी। विभागीय टीम ने आरोपी समेत खेप को कब्जे में लेकर मामला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने एसीएसटीई शैलजा के नेतृत्व में मंगलवार रात को मंडी-कुल्लू एनएच पर सौलीखड्ड के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच मंडी की तरफ से एक टेंपो आया। इसे तलाशी के लिए रोका गया। जांच पर टेंपो से पंजाब में बिकने के लिए अधिकृत बीयर पाई गई है। इस संबंध में टेंपो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

इस पर टीम ने टेंपो में रखी 207 पेटियां अवैध बीयर को अपने कब्जे में लिया। बुधवार सुबह विभागीय टीम ने बीयर और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब से कुल्लू पहुंचाई जानी थी। कई जिलों को लांघकर यह खेप कुल्लू की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन मंडी के समीप सौलीखड्ड में विभागीय टीम के हत्थे चढ़ गई। अब पुलिस पता लगाएगी कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सुपुर्द की जानी थी। यह खेप किस तरह बांटी जानी थी। पंजाब में बिकने के लिए अधिकृत शराब व बीयर के इस खेल में बड़ा गिरोह भी सामने आ सकता है।
बता दें कि पंजाब में बीयर और शराब हिमाचल के मुकाबले बेहद सस्ती है। ऐसे में शातिर पंजाब से शराब और बीयर लाकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। विभागीय टीम में अधिकारी शैलजा, कृष्ण चंद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश चंद, रमेश, कृष्ण शर्मा, चालक नागेश कुमार और अन्य मौजूद रहे। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि विभागीय टीम पिछले कई दिनों से रात को नाकाबंदी कर इस तरह की अवैध शराब खेप को पकड़ने में लगी हुई थी। अब इसमें सफलता मिली है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

तीन बोतलें शराब बरामद
सुंदरनगर(मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बीएसएल कॉलोनी में स्थित एक क्वार्टर से 2,250 मिली लीटर यानी तीन बोतलें अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस कॉलोनी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक क्वार्टर में छापा मारा और वहां से 2,250 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की। डीएसपी भारत भूषण ने बताया पुलिस ने इस मामले में बाबू राम निवासी भोजपुर तहसील सुंदरनगर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें