फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में साईं बाबा की झांकी ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गणपति उत्सव जोगिंद्रनगर की नौवीं भजन संध्या में साईं बाबा की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। संध्या का आगाज संजय खान, सचिन सूद और राजीव बहल की मधुर आवाज में गणपति बप्पा की आरती से किया गया। इसके बाद मशहूर गायिका निशा शर्मा और संजीव कपूर ने अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरा। आठवीं भजन संध्या में जय मां दुर्गा नर्सरी कॉलेज जोगिंद्रनगर के एमडी राकेश धरवाल ने पत्नी और डॉ. निशी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया। गायिका निशा शर्मा ने मैं हो गई दीवानी, मुझे चूड़ियां पहना दो, मुझे मेहंदी लगा दो, मैं तो रानी बनूंगी घनश्याम की, श्याम रंग की बनी दीवानी मीरा दीवानी हो गई, मेरा बाबा मेरे साथ है, डरने की क्या बात है... भजन पेश कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

आज होगा गणपति विसर्जन
जोगिंद्रनगर शहर में आयोजित गणपति उत्सव में विराजे गणपति बप्पा का रविवार को बडोंण खड्ड में बड़ी धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा। गणपति उत्सव संयुक्त समिति ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इस दौरान जगदीश ज्वेलर्स एवं हिमाचल गारमेंट्स जोगिंद्रनगर के सौजन्य से बड़ौण में भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें