फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी स्पर्धा में गागल प्रथम, रिवालसर को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में 26वें बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने किया। बल्ह ब्लॉक विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान लवलीन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विज्ञान मेले में बल्ह ब्लॉक की 40 पाठशालाओं के 250 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में नन्हें वैज्ञानिकों ने अनूठे मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रावमापा गागल प्रथम, रिवालसर द्वितीय स्थान पर रहा। रविवार को मॉडल और गणित ओलंपियाड और साइंस एक्टिविटी का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव ठाकुर ने मेले की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पाठशाला के विज्ञान अध्यापक अशोक वालिया ने मेले में भाग लेने वाले सभी मेहमानों का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर जिला विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान हेम सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें