फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांगणा सिंचाई योजना में करोड़ों फूंकने पर भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खच करने पर भी नहीं मिली सिंचाई सुविधा
विज्ञापन

अभी तक खेतों में नहीं पहुंचा लांगणा सिंचाई योजना का पानी
बरसात की बेरुखी से धान की रोपाई का काम प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
लांगणा (मंडी)। 80 के दशक से निर्माणाधीन उठाऊ सिंचाई योजना लांगणा वर्ष 2002 में जनता को समर्पित तो कर दी गई थी, लेकिन खेतों तक पानी अब तक भी नहीं पहुंच पाया है। इस सिंचाई योजना पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी किसानों को कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि कई खेतों में अब तक पानी की सप्लाई तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र के किसान पूरी तरह से बरसात के ऊपर निर्भर रह गए हैं। वहीं क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है, लेकिन बरसात की बेरुखी के चलते और सिंचाई योजना के ठप हो जाने के कारण किसानों को फसलों की चिंता सताने लग गई है। किसानों बलदेव, सुनील, अजय, दमोदर, मेघ सिंह, मोहन लाल, पप्पू, चिंती, शांता, कुंती देवी आदि ने सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और विधायक प्रकाश राणा सहित विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस योजना में आ रही तकनीकी खामियों को दूर कर जनता को समर्पित किया जाए, ताकि करोड़ों रुपये की इस योजना का लाभ किसानों को मिल सके। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता पधर मंडल राकेश पराशर ने कहा कि इस योजना में शुरुआत से ही समस्या है शीघ्र ही इस योजना को चालू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें