फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में जाम हुई छोटी काशी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। आजकल पर्यटन सीजन जोरों पर चला हुआ है। इससे मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम के समय वाहनों को घंटों तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पुलघराट से लेकर मंडी और नेरचौक में भी जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर सैकड़ों वाहनों को लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय करीब एक घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहनों को फंसे हुए देखा गया। इस जाम में स्कूलों की बसें और कई अन्य बसें फंसी हुई थीं। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों को भी अपने कार्यालयों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस के लिए यह जाम चुनौती बना हुआ है। बस अड्डा मंडी से निकलने वाले यात्री वाहन तथा मनाली की ओर से आने वाले सरकारी व निजी वाहन आगे होने की होड़ में आईटीआई चौक तक इस कदर अव्यवस्थित हो जाते हैं कि चौक पर वाहनों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते बहुत बड़ा जाम रोजाना यहां पर लग रहा है। शहर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक मंडी से आग्रह किया है कि पर्यटक सीजन पुरजोर होने के कारण जिला मुख्यालय मंडी के राजमार्गों और स्थानीय सड़कों पर यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने के लिए तुरंत कोई स्थायी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा इस जाम का असर पूरे शहर की सड़कों पर भी देखा जा सकता है। मंगलवार को शहर की विभिन्न सड़कों जेलरोड, अस्पताल रोड, स्कूल रोड, मंगवाई आदि सड़कों पर भी जाम लगता रहा।
विज्ञापन

उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि बस स्टैंड के पास एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। ट्रक को क्रेन से हटाए जाने तक ट्रैफिक वन वे रहा। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई थी। उन्होंने कहा कि जाम पर काबू पाने के लिए पुलिस के कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें