फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मानवाधिकार दिवस पर 200 लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा

Thu, 11 Dec 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम विनय कुमार रहे। उन्होंने कहा कि मंडी साक्षरता व जन विकास समिति एक मात्र संस्था है, जिन्होंने उत्तरी भारत में सूक्ष्म बीमा के कार्य को गरीब लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन ने कहा कि मानवाधिकार में मानव की दैनिक जरूरतें प्राथमिकता से पूरी होनी चाहिए। सबको समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, जीने के लिए मूलभूत आवश्यकता पूरी होनी चाहिए। समिति के महासचिव भीम सिंह ने कहा कि समिति द्वारा इस वित्त वर्ष में 631 बीमा मित्र 4000 पॉलिसी बना चुके है। मानवाधिकार दिवस पर 200 लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा गया।
इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें कुल्लू प्रथम, बल्ह द्वितीय व सदर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 30 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समिति द्वारा तैयार किया कला जत्था युवा बचाओ अभियान 11 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में अपना कार्यक्रम आयोजित करेगा, जहां देश भर से कार्यकर्ता भाग लेंगे। समिति ने 31 दिसंबर तक 1000 लोगों को सूक्ष्म बीमा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर शिमला मंडल के मार्केटिंग मैनेजर देशराज ठाकुर, मंडी शाखा के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, भूपेंद्र कुमार, समिति के सचिव सुनीता बिस्ट, ललित शर्मा, गजेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें