फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज की 20 सड़कें अभी भी बंद, कई पंचायतों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के दुर्गम क्षेत्र सराज में बर्फबारी के चलते अभी तक 20 सड़कें बंद हैं। वीरवार को कई सड़कों को बहाल कर दिया गया है। मंडी की दो सड़कें अभी तक बाधित हैं। सराज की तरफ एचआरटीसी के छह रूट बंद होने से यातायात पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर में दो ट्रांसफार्मर बंद होने से कई पंचायतों में बिजली बंद हो गई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों को बहाल करने के लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
ये सड़कें अभी भी बंद
गाड़ागुशैण-तपनाली घाट, बिल्लागढ़-मग्रुगल्ला वाया गगन जनेहाड़, मेहच-देयोरी रोड, खौली से रसैन, जोगनीधार से बहलीधर, तपनाली-खौली, छतरी-जंजैहली-लस्सी रोड, छतीन थाच, नारायणगल्लू से शैटाधार, थाची-बिहार रोड, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता, थट्टा-रंगाचा, सुधराणी-थाटा, टिक्की-शैटाधार, थाची-डीडर, बंथाल-सनारली-शंकरदेहरा-रायगढ़, छतरी-गाड़ागुशैणी, शिल्लीबागी-देओल जैंशाला, लंबाथाच-शिल्लीबागी कल्हणी-पंडोह, लंबाथाच-चिऊनी शैटाधार मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें