फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बीज न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कृषि विक्रय केंद्रों में गेहूं का बीज न मिलने से हजारों किसान परेशान हैं। मांग के मुताबिक विक्रय केंद्रों में पचास से साठ फीसदी बीज ही मुश्किल से पहुंच सका है। कुछ केंद्रों में मांग से बहुत कम बीज पहुंचा है। गेहूं की बिजाई में लगे हजारों किसानों को सब्सिडी का बीज न मिलने से दिक्कत हो रही है। किसानों को महंगी दामों पर बीज बाजार से खरीदना पड़ रहा है। विक्रय केंद्रों में स्टाफ की कमी भी समस्या का कारण बनी हुई है। हालांकि विभाग का दावा है कि विक्रय केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। जिलेभर में करीब साठ कृषि विक्रय केंद्र हैं जिन पर हजारों किसान निर्भर हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक रूप लाल चौहान ने कहा कि जिलेभर से 12 हजार क्विंटल बीज की मांग आई है। सात हजार क्विंटल बीज विभाग के पास पहुंच चुका है। विभिन्न केंद्रों में बीज पहुंचाया जा रहा है। किसान परेशान न हो। बिजाई का समय 15 दिसंबर तक रहता है। किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

....
सरकार जल्द उपलब्ध करवाए बीज : किसान यूनियन
हिमाचल किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा से मंडी जिले के सभी विक्रय केंद्रों में गेहूं का बीज शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। प्रदेशाध्यक्ष सुंकाराम ठाकुर एवं राज्य महासचिव सीता राम वर्मा ने कहा कि इस समय प्रदेश में गेहूं की बिजाई जोरों पर चल रही है। किसान बीज खरीदने के लिए कृषि विक्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें वहां गेहूं, जई और जौ का बीज नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में भारी रोष है।
...
यहां भी किसान परेशान
यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसान एक तरफ कृषि बीज न मिलने से दुखी हैं वहीं दूसरी तरफ ट्र ट्रैक्टर वाले संधोल में 18-19 रुपये प्रति मिनट बिजाई का वसूल रहे हैं। मंडी जिला प्रधान भूप सिंह, जिला महासचिव दुनी चंद शर्मा ने एसडीएम सरकाघाट, उपायुक्त मंडी से संधोल में बिजाई के ट्रैक्टर के दाम निर्धारित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें