फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी नालियों पर बिफरे कारोबारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। अरसे से बंद नेरचौक बाजार की नालियां अब व्यापारियों के विरोध के बाद जल्द दुरुस्त होंगी। वीरवार को नप के सफाई अभियान पर बिफरे व्यापारियों ने टुकड़ों में नालियां साफ करने के विरोध में कार्य को रोक दिया। मौके पर 100 से 150 व्यापारी एकत्र हो गए। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दरअसल गत दिनों व्यापारियों ने एसडीएम से बाजार में बंद नालियों की सफाई की मांग उठाई थी। इसके बाद लोनिवि को यह कार्य सौंपा गया था। लेकिन, बजट की कमी से विभाग का कार्य ढीला ही चला था। जिस पर वीरवार को व्यापारी बिफर गए। व्यापारियों ने तुरंत काम को बंद करवा कर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष, एसडीएम और विभागीय अध्यक्षों को सूचित किया। कुछ ही देर में विधायक इंद्र सिंह गांधी समेत एसडीएम, नगर परिषद अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। माहौल शांत करने के लिए मौके पर लोनिवि को नालियों को पूरी तरह से साफ करने के लिए 10 लाख नप की ओर से जारी करने की घोषणा की। वहीं, एक करोड़ रुपये इस कार्य के लिए देने का निर्णय लिया गया। विधायक ने व्यापारियों की मांग पर मौके पर यह घोषणा की। नगर परिषद अध्यक्ष लता कुमारी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद ने अहम फैसला लिया है। प्रधान नगर परिषद की तरफ से नालियों के रखरखाव के लिए पैसे जारी किए गए हैं। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बंद नालियों की मरम्मत के लिए 10 लाख मौके पर ही जारी किया गया है। वहीं, इस कार्य के लिए एक करोड़ और जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गंदगी से दुकान और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल
व्यापार मंडल के व्यापारियों अभिनंदन शर्मा, नीरज पठानिया, शंकर वालिया, धर्मपाल शर्मा, रोहित शर्मा, धर्मपाल चौधरी, छोटू राम ठाकुर, शक्ति सिंह, संजीव ठाकुर, दुर्गादास, हरीश गुप्ता, निशांत महाजन ने कहा कि दुकान के आगे नालियों में पिछले 1 सप्ताह से पानी इकट्ठा हो गया है। दुकान और घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। जिस कारण मजबूरी में काम रोक कर सभी अधिकारियों को यहां पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें