फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर सम्राट का चला जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ और देव मेला धर्मपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जादूगर सम्राट का खूब जादू चला। बतौर मुख्य अतिथि समारोह में  आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे। जादूगर के करतबों से लोग दांतों तले अंगुली चबाने को मजबूर हो गए। मशीन से मानव शरीर के दो टुकड़े, नाग कन्या से जादूगर का युद्ध, पलक झपकते ही हवा में गायब, खाली हाथों से लाखों के नोटों की बरसात आदि करतबों से खूब वाहवाही लूटी। साथ स्टेज पर भारत माता को प्रकट किया। जादूगर सम्राट मंडी के धर्मपुर क्षेत्र से ही संबंध रखते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा भी मौजूद रहे। इससे पहले कृपा राम छातर, जगदीश चंद, कोट टीहरा, रवि आंनद सरकाघाट, सर्वोदय हिम जागरण कला मंच धर्मपुर, दुर्गा दास सरकाघाट, सुनीता भारद्वाज कुल्लू, रमेश कुमार सुंदरनगर, रिनू राम बरोटी, कृपा राम छातर, अमित कुमार, आरुष ड्रीम टीम डांस अकेडमी, रणजीत भारद्वाज करसोग, गंगा ठाकुर मनाली, रजनी कश्यप सलवान, गीता ठाकुर करसोग ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

आगे यह होंगे आकर्षण
अतिंम संध्या में राइजिंग स्टार वॉयस ऑफ पंजाब कुमार साहिल रहेंगे । 9 तारीख को कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार महिला कुश्ती पहलवान भी अपना जौहर दिखाएंगी। वहीं नामी पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे और अंतिम दिन क्षेत्र के करीब 350 महिला मंडल मेले में एक साथ डांस कर नया रिकार्ड बनाएंगी।

म्यूजिकल चेयर में बिंदू प्रथम
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नलवाड़ और देव मेले में विभिन्न महिला मंडलों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें म्यूजिकल चेयर में पहला पुरस्कार बिंदू ठाकुर, कंचन को द्वितीय पुरस्कार, रीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में चार महिला मंडल ही मटका फोड़ पाई। मटका फोड़ने वाले महिला मंडल में जनीत्रि जाजर, महिला मंडल बहरी चक्याणा, महिला मंडल बनाल, बाबा कमलाहिया, महिला मंडल बनवारकलां शामिल है। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल ब्रांग ने प्रथम स्थान हासिल किया, महिला मंडल थाती दूसरे और आशापुरी महिला मंडल बरडाणा सकोहका तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में महिला मंडल छीड़ जाजर ने प्रथम, महिला मंडल परडाणा ने दूसरा और महिला मंडल अपर थाती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें